{"_id":"5c194e70bdec2257043b7874","slug":"131545162352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक खाई में पलटी दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक खाई में पलटी दो गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बड़ौत मेरठ मार्ग पर शेखपुरा गांव के सामने सोमवार रात एक मैजिक सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बड़ौत भर्ती कराया । बरनावा गांव स्थित एक स्कूल की मैजिक गाड़ी का चालक बड़ौत निवासी मुकेश जैन रात में किसी कार्य से मैजिक लेकर बिनौली गया था। वापस लौटते समय ट्रक की साइड लगने से मैजिक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक मुकेश जैन व मध्य प्रदेश के दमोह जनपद निवासी विकास जैन गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को बड़ौत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
तमंचे सहित युवक पकड़ा
बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह चंदायन मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक राहुल पुत्र श्याम सिंह निवासी रंछाड़ को 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
तमंचे सहित युवक पकड़ा
बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह चंदायन मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक राहुल पुत्र श्याम सिंह निवासी रंछाड़ को 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन