फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुरु का समाज में बहुत ऊंचा स्थान : शास्त्री

गुरु का समाज में बहुत ऊंचा स्थान : शास्त्री

Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गुरु का समाज में बहुत ऊंचा स्थान : शास्त्री
गुरु का समाज में बहुत ऊंचा स्थान : शास्त्री
विज्ञापन


दोघट। आचार्य धनकुमार शास्त्री ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अज्ञान, अंधकार और पाखंड को मिटाने वाले ही सच्चे गुरु होते हैं। शुक्रवार को तवेलागढ़ी गांव में चल रहे सामवेद पारायण यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा पद से बोलते हुए शास्त्री ने कहा कि गुरू का समाज में बहुत ऊंचा स्थान है। समय-समय पर गुरूओं ने भूले भटके समाज को सही मार्ग दिखाया है। समर्थ गुरू रामदास ने शिवाजी को देश भक्ति का पाठ पढ़ाकर धर्म की मर्यादा बांधी। गुरू गोविंद सिंह ने वीरता के भावों से सामाजिक क्रांति की। गुरू गुणों की खान होती है। इस मौके पर आचार्य धनकुमार शास्त्री का 66वां जन्म दिवस धूमधाम से 66 दीपक जलाकर मनाया गया। इस मौके पर मास्टर सुरेश पाल, आनंद छिल्लर, राजीव प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, अशोक शास्त्री, ओमप्रकाश, सहन्सर पाल, सतेंद्र सिंह, रोशन, किरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed