फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान संघर्ष समिति के बैनरे तले महापंचायत का आयोजन

किसान संघर्ष समिति के बैनरे तले महापंचायत का आयोजन

Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति के बैनरे तले महापंचायत का आयोजन
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले महापंचायत का आयोजन
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी
फोटो संख्या 11.....
बड़ौत। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मेें मांगे पूरी न होने पर महापंचायत का आयोजन किया गया, लेकिन एसडीएम द्वारा कोई संतोषजनक आश्वासन न देने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। गठित कमेटी ने विचार-विमर्श कर पंचायत मेें निर्णय दिया कि 25 जुलाई तक मांगें नहीं मानी जाती तो सात किसान तहसील मेें आमरण अनशन शुरू करेंगे।
बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार तहसील में संघर्ष समिति के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिले सिंह व संचालन शशिकांत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 21 मई से 11 जून तक किसानों के तहसील में चले धरना में गन्ना का भुगतान ब्याज सहित कराने, नहरों की सफाई कराने, बढ़ी पावर को कम करने, बढे़ हुए बिलों को वापस करने आदि मांग रखी गई थी। प्रशासन ने इन मांगों पूरा करने का आश्वासन दिया था। धरने के दौरान जिवाना का उदयवीर किसान की मौत भी हुई थी। इसे लेकर संघर्ष समिति के लोग एसडीएम से कई बार वार्ता भी कर चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसको लेकर यह महापंचायत बुलायी गई।
विज्ञापन

काफी विचार-विमर्श के बाद एसडीएम अरविद कुमार द्विवेदी को बुलाया गया और मांगों के संबंध मेें कार्रवाई के बारे मेें जानकारी ली गई, लेकिन संतोष जनक आश्वासन नहीं देने पर पंचायत मेें मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद संघर्ष समिति के लोगों को अलग बुलाकर आगे निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। काफी विचार-विमर्श के बाद निर्णय सुनाया कि 25 जुलाई तक यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 25 जुलाई को सात किसान आमरण अनशन शुरू कर देंगे, इनमें रामबीर ठेकेदार, रोहताश मैनेजर, वीरसेन, सुंदरलाल, राजेन्द्र, किरणपाल, वीरेन्द्र बैठेंगे। पंचायत में हरवीर सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजोर सिंह, रणधीर प्रधान, नरेद्र राणा, वेदपाल पंवार, सुंदरलाल, राजीव मंडेत, गुलाब मोहम्मद, महक सिंह सिलाना, चौधरी सुभाष सिंह, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, जिले सिंह, रामफल, सूबे सिंह, सोनू सिनौली, मुनेश बरवाला, राजवीर, राजेन्द्र सिंह प्रधान, उपेन्द्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed