{"_id":"5b119eb34f1c1bf56e8b5c53","slug":"131527881395-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में भट्ठा मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में भट्ठा मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद के नेतृत्व में भट्ठा मजदूर कलक्ट्रेट पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 20 हजार अशिक्षित गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक मजदूर जंगलों में दिन-रात कार्य करते हैं, जिन्हें न्यूनतम वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की जाती तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सईद, जिशान, गुलशेर, सलीम, महेंद्री, मंगता, मेहरबान, ओम सिंह, विजय, रामकुमार, राजकुमार, पाला, जोगिंद्र, मोहर सिंह, दीपक मौजूद रहे।
सात-आठ को हड़ताल पर रहेंगे कलक्ट्रेट कर्मचारी
बागपत। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि मांगों को स्वीकार न किए जाने के कारण प्रांतीय संघ के आह्वान पर सात एवं आठ जून हड़ताल पर रहेंगे।
खेल मंत्री का विरोध करेंगे सपाई
बागपत। सपा के कार्यालय प्रभारी रामपाल पंवार ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के निर्देश पर कार्यकर्ता प्रदेश के खेल मंत्री का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जो स्टेडियम सपा ने बनवाया है इसका गलत तरीके से भाजपा के मंत्री उद्घाटन कर रहे हैं।