{"_id":"5ade30834f1c1b330a8b6296","slug":"131524510851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तहेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तहेरा भाई घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में हंगामा किया। पुलिस के बुग्गी चालक किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत पड़े। इस संबंध में मृतक के पिता ने बुग्गी चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
दाहा गांव निवासी मोनू पुत्र सीता राम अपने चचेरे भाई राहुल (22) पुत्र राम भजन के साथ बाइक पर बुढ़ाना किसी काम के लिए गया था। सोमवार को दोनों वापस गांव लौट रहे थे। बाइक मोनू चला रहा था। जब दोनों दाहा गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे तो गन्ना डालकर क्रय केंद्र से लौट रही भैंसा बुग्गी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को पीएचसी दाहा पर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। घायल मोनू को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
युवक की मौत की सुचना पर परिजन समेत ग्रामीण पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा भैंसा बुग्गी चालक किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सूचना पर दोघट एसओ चितवन कुमार पुलिस बल के साथ हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता राम भजन ने भैंसा बुग्गी चालक किसान के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
बाइक फिसने से युवक घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बाइक फिसने से युवक घायल हो गया। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल युवक अमरीश ने बताया कि वह जानी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव शामली जा रहा था। चौहल्दा मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिरकर घायल हो गया।