फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पानी की निकासी नहीं, सड़कों पर जलभराव

पानी की निकासी नहीं, सड़कों पर जलभराव

Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं, सड़कों पर जलभराव
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में पानी निकासी न होने के कारण जल भराव की समस्या बनी हुई है। गलियों में गंदा पानी भरा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव में तालाब के पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है, जिस कारण गांव का गंदा पानी तालाब में जाने के बजाय गलियों में ही भरा रहता है। तालाब भी गंदगी से अटा पड़ा है। गलियों में भरे गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। तालाब के आसपास गलियों में पानी भरा होने के कारण मकानों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों का जीवन नरक बन गया है। तालाब की खुदाई हो जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र तालाब की खुदाई कराकर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाबू, देवेंद्र, ओमपाल, धर्मपाल, चंद्रपाल, देशपाल, प्रेमपाल, पवन, विपिन, ओमपाल, रामधन, विक्रम, मदन, सीता, रणधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed