{"_id":"5a6f6eed4f1c1b90268b72ee","slug":"131517252333-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दॉ रॉक फिटनेस सेंटर बड़ौत में सोमवार को आयोजित समारोह में मिस्टर नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप नोएडा में पदक झटकने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ कोच मिस्टर इंडिया प्रवीण तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद मेें खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। समय पर सुविधाएं न मिलने के कारण खिलाड़ी दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को नोएडा मेें मिस्टर नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप चली, इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप्र, उत्तराखंड, राजस्थान के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप मेें सेंटर से 90 किग्रा वर्ग में सुनील ने रजत पदक, विनीत ने 80 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। सेंटर में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें अभिषेक, जब्बार, आरिफ, विजय, प्रवीण, संदीप, मंदीप, नवयुग आदि रहे।