{"_id":"5a6a33684f1c1b77268b6553","slug":"131516909416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी की ट्रैप शूटर का राष्ट्रमंडल खेलों में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी की ट्रैप शूटर का राष्ट्रमंडल खेलों में चयन
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जौहडी गांव में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें गांव की ट्रैप शूटर का राष्ट्रमंडल खेलों में चयन होने पर हर्ष जताया और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर हर्ष जताया।
कार्यक्रम में कुंवरपाल ने बताया दिल्ली के डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज पर 13 से 22 जनवरी तक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शूटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं के ट्रायल हुए। इसमें ट्रैप स्पर्धा में गांव की सेना मेें कार्यरत शूटर सीमा तोमर का चयन अप्रैल माह मेें आस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुआ है। इसके आधार पर सीमा मैक्सिको में होने वाले आईआईएसएफ विश्व कप, कोरिया और माल्टा में होने वाले विश्व कप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। देश की टीम में जगह मिलने पर ग्रामीणों और परिजनों ने हर्ष जताया। हर्ष जताने वालों में सीमा की मां शूटर दादी प्रकाशी तोमर, रामबीर सिंह, जय सिंह, भोपाल, सोहन पाल आदि रहे।
पिस्टल स्पर्धा में वाजिद अली ने बढ़त बनाई
बड़ौत (बागपत)। आर्यन गेटवे शूटिंग रेंज में चल रही प्रथम डॉ. कलाम एयर गन शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के शूटरों का जलवा रहा। इसमेें सेंटर से अपूर्व चौधरी, अभिनेश लोहिया, आदित्य शर्मा ने एयर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया। पिस्टल स्पर्धा में वाजिद अली ने बढ़त बनाई। कोच इंटरनेशनल शूटर मोहम्मद आरिफ, महबूब पठान ने बताया राजपूत रेजीमेंट सेंटर की टीम कमांडेंट अविजित डान, गिरिराज प्रसाद, टीएम अंसारी और विजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भाग ले रही है।