{"_id":"5a5e4d5e4f1c1b7b268b4bfb","slug":"131516129630-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामाकंन पत्र जमा करने के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामाकंन पत्र जमा करने के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया कराई गई। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीता खत्री ने बताया कि 19 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया 10 बजे से 2 बजे तक चली। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर श्वेता शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर निधि शर्मा पुत्री शिव कुमार, मंत्री पद पर श्वेता विश्वकर्मा पुत्री पंकज, उपमंत्री पद पर अंजलि तोमर पुत्री सुनील तोमर और कोषाध्यक्ष पद पर साईस्ता ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीता खत्री और प्राचार्य डॉ. अनीता जैन ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आने के कारण कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध होना तय है।