{"_id":"5a3968364f1c1b156b8bd558","slug":"131513711670-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों को किया नमन
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं ने मंगलवार को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमेें स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों को नमन किया ।
जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने देश की आजादी और नए हिंदुस्तान के निर्माण के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। स्कूली बच्चों ने शहीदों के चित्र पर पुष्पाजंलि कर उन्हें याद किया। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने शहीदों के बारे में बताया। हम नमन करते है। इस दौरान बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से शहीदों की आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर नौजवानों को देश व समाज के विकास में अहम योगदान देना चाहिए। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन और निर्दोष ने बच्चों को शहीदों के बारे में बताया । मिनर्वा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सत्यपाल, निदेशक पुनीत कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने कहा नौजवान शहीदों के बलिदान को याद रखकर देश हित में काम करें।