फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव प्रचार: बागपत

चुनाव प्रचार: बागपत

Mon, 27 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार: बागपत
भाजपा कराएगी बागपत का विकास: रणवीर चौहान
विज्ञापन

बागपत। भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह चौहान ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। सर्वसमाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बार विकास का कमल खिलेगा। विकास कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहर को अब तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। सरकार से मिलने वाले बजट को ईमानदारी से शहर में लगाकर चहुमुंखी विकास करेंगे। कश्यप कालोनी, छोटा शिव मंदिर चौका, खटीकान, कुम्हारन मोहल्ले में जनसम्पर्क किया। उनके साथ पंडित रामकुमार, ओमपाल, प्रवीण, ब्रजवीर, मलिक, आनंद शर्मा, सोहनवीर, मान सिंह, डॉ. लख्मीचंद, कंवर सैन, जयपाल प्रजापति, रामकुमार, राकेश मलकानी, अजय गोयल मौजूद रहे।

कांग्रेस ने विकास का वादा कर वोट मांगे
बागपत। कांग्रेस प्रत्याशी वकील अहमद ने विभिन्न वार्डों में पार्टी के सभासद उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने जनता से अपने साथ-साथ वार्ड सभासद के लिए मतदाताओं से वोटों की अपील की। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में सक्षम है। जनता ने हम पर भरासा जताया तो शहर में विकास कराया जाएगा। अनिलदेव त्यागी, दीपक, पंडित अमर सिंह, हाशिम अहमद अब्बासी, अनीस खान, राशिद खान, रोजूद्दीन अब्बासी, शाहिद अब्बासी एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन


टटीरी में अशोक सिंघल ने मांगे वोट
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक सिंघल भगतजी ने कस्बे में मतदाताओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे। जनता से वोटों की अपील की। उनके साथ काफी संख्या में कस्बे के लोग शामिल रहे। उन्होंने विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद की जीत से खुलेगा विकास का रास्ता: बंसल
बड़ौत। बड़ौत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अश्वनी कुमार के समर्थन में श्वेताबंर जैन स्थानक बड़ौत में व्यापारी सम्मेलन हुआ। जैन समाज, अग्रवाल समाज एवं अन्य व्यापारी शामिल हुए। अध्यक्षता धनकुमार जैन सर्राफ ने की। शामली के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा रालोद की जीत से विकास का मार्ग खुलेगा। ईश्वर दयाल गोयल पूर्व चेयरमैन, धनेंद्र जैन, अशोक जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, जुगल किशोर गर्ग, अमित राय जैन, किशन लाल, महेंद्र प्रसाद जैन, सुभाष जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, घसीटूमल जैन, महेश चंद जैन, राधेश्याम, मूलचंद जैन, राजकुमार जैन मौजूद रहे।

भाजपा बहा देगी विकास की गंगा: डॉ अमित
बड़ौत। बड़ौत पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अमित राणा ने बिनौली रोड, शताब्दी नगर, ओम बिहार, अर्जुन पुरम में नुक्कड़ सभाएं की। शाहमल एन्कलेव, पट्टी चौधरान, वाल्मीकि बस्ती मेें वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार है। जीत के साथ ही वह विकास की गंगा बहा देंगे। उनकी पत्नि डा वर्षा तोमर ने भी वोट मांगे। प्रियंका आर्य, सुनीता तोमर, गीता, नेहा तोमर, नीलम तोमर, कविता, अक्षय चौधरी, हैप्पी, मौंटी, मनु देव पूनिया शामिल रहे।

बसपा ने एकता के नाम पर मंागे वोट
बागपत। बसपा के उम्मीदवार राजेंद्र शर्मा के समर्थन में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित एवं समाजसेवी अनिल वशिष्ठ ने हरिजन बस्ती, सिसाना रोड, वाल्मीकि बस्ती, धानक बस्ती, कश्यप कॉलोनी, आदि में घर घर जाकर वोट मांगे। दीक्षित ने कहा कि कुछ लोग सांप्रदायिकता के आधार पर चुनाव लडक़र शहर में माहौल खराब करना चाहते हैं। बसपा एकता की बात करती है। प्रमोद शर्मा,विक्रम भाटी,राधेश्याम शर्मा,राजपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, विजय कौशिक, गगन गौड़, राकेश चौहान, सूरज, हिमांशु कौशिक, हाजी फिरोज, कृष्णपाल,भवि कश्यप,योगेश प्रधान, सहदेव कश्यप मौजूद रहे।

अन्नु भाई ने कहा बागपत में करेंगे विकास
बागपत। बागपत पालिका के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अनुज जैन उर्फ अन्नु भाई ने समर्थकों के साथ शहर के हनुमान मंदिर, झंकार वाली गली, पंजाबी कॉलोनी, गुरुद्वारे और बड़ौत रोड पर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा शहर के भाग्य का फैसला करने का वक्त आ गया है। जनता ने यदि उन्हें चुना तो वह शहर का विकास कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। अमित, नंदलाल डोगरा, पीयूष जैन, लवी जैन, पंकज जैन, हनी गुप्ता, बलराम गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, मयंक जैन, अमित जैन, संजय नारंग, संटी नारंग और सुभाष मौजूद रहे।


सबको साथ लेकर चलती है सपा: बबली
बागपत। बागपत पालिका के लिए सपा उम्मीदवार बबली देवी ने महिलाओं के साथ शहर की विभिन्न कॉलोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा सपा विकास कराएगी। पूर्व में यूपी की सपा सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराएं हैं। वर्तमान की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए। शहर के पुराने कसबे में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। अनिल सभासद, प्रदीप कुमार, अकबर, तौहीब, अली जान, करतार सिंह के घर पर भी संपर्क किया और वोट मांगे। पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्रे सिंह के पौत्र रमन ने भी अपनी माता बबली देवी के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed