{"_id":"5a15d3ad4f1c1b8e698bd42e","slug":"131511379885-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं संचालित न होने के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं संचालित न होने के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएं न संचालित होने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या मेें छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कॉलेज में पिछले कई माह से नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो रही है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कक्षाएं न चलने के कारण न तो उनका कोर्स पूरा हो रहा है और न ही अन्य तैयारियां। कई बार प्राचार्य सहित विभागाध्यक्षों से नियमित कक्षाएं चलाने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कॉलेज के कुछ प्रोफेसर तो कक्षाएं छोड़ नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। इससे छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें संदीप तोमर, मोनू चौहान, मनीष, सुरेंद्र, रोहित, पंकज, विकास, गौरव आदि रहे। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा इस प्रकार की शिकायतें उन्हेें मिली है। जांच कर उक्त प्रोफेसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।