{"_id":"5a09f35a4f1c1bc9678bb6e9","slug":"131510601562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजती में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूजती में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सूजती गांव में आपकी अपनी समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन के तार को बदलवाने की मांग को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में तार नहीं बदले गए तो धरना शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली के तार पुराने व जर्जर हो जाने के कारण लोड नहीं ले रहे है और बार-बार जलकर जमीन पर गिर जाते हैं। उन्होंने बताया कि तार के टूटकर गिरने से दर्जनों मवेशी करंट से मर चुके हैं। इसकी शिकायत विभाग के पदाधिकारियों से करने के बाद भी तार को बदला नहीं जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया कि विद्युत अधिकारियों को कई बार तार बदलवाने के लिए लिखित में दिया जा चुका है, लेकिन तार नहीं बदले जा रहे है। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह में तार नहीं बदले तो वे अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। लोगों ने बताया कि यदि तार नहीं बदले तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इनमें रणवीर, सतवीर, अरुण राठी, पंकज राठी, मोनू, लक्ष्मण, ओमवीर, अनिल, सुरेश, बालू, मोनू, रामा, कृष्ण, फूल सिंह, सिकंदर, चरण सिंह, वरुण, फेरू सिंह आदि रहे।