फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   606 फार्म जमा, आज नामांकन का आखिरी दिन

606 फार्म जमा, आज नामांकन का आखिरी दिन

Fri, 10 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
606 फार्म जमा, आज नामांकन का आखिरी दिन
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अब तक 606 फार्म जमा किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 315 नामांकन पत्र जमा किए। बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आठ, बड़ौत के लिए तीन और खेकड़ा पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन फार्म जमा किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ गई। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए आठ फार्म जमा किए गए। इनमें निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. राजूद्दीन एडवोकेट, बसपा के राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कांग्रेस से वकील अहमद, अनुज जैन, अमित जैन, सुनील कुमार, संजय कुमार प्रजापति समेत आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि सभासद के लिए 32 उम्मीदवारों ने फार्म जमा किए।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा के तेजपाल, पवन कुमार, रीतेश देवी, बिजेंद्र कुमार और अंकुर शर्मा ने नामांकन पत्र जमा किया। सभासद पर सभी वार्डों से 20 प्रत्याशियों ने फार्म दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में डॉ. मांगेराम यादव, भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार मलिक, विमल यादव, खगेस, रेनू, राजीव कुमार अग्रवाल, रूबी, जुल्फिकार समेत दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। अब तक जिले की आठ निकायों के लिए विभिन्न पदों के लिए लोगों ने 907 नामांकन फार्म लिए हैं, इनमें से 606 जमा किए हैं। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 315 नामांकन फार्म जमा किए ।
बड़ौत। तहसील में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सुरक्षा के बीच हुई। बड़ौत पालिका अध्यक्ष पद के लिए रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर, बसपा प्रत्याशी सलीम चौधरी, आम आदमी पार्टी के सतीश ने नामांकन पत्र जमा किया। रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर ने नामांकन पत्र जमा करने से पहले कार्यालय में यज्ञ किया। इसके बाद जुलूस के रूप में तहसील में जाकर नामांकन पत्र जमा किया। यज्ञ में पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद, अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, राजेश्याम गुप्ता, तेजपाल सैन, बिजेंद्र कश्यप, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, राम नरेश त्यागी, ओंकार शर्मा, हिमेश जैन, जयप्रकाश प्रेमी, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, ओमकार कश्यप, डॉ. इरफान मलिक, अली हसन मुलतानी, प्रेम सिंह कश्यप, विकास प्रधान, राम कुमार चेयरमैन, सुबोध राणा, सचिन जैन, सुरेश कौशिक, सुनील विश्वकर्मा, अभिलाष, प्रमेंद्र तोमर, सुशील चौधरी, हाजी सलाऊद्दीन आदि उपस्थित रहे।
छपरौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी अमित, बसपा के कालू कुरैशी, लूसी चौधरी, संजीव कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया।
दोघट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बबीता, सुधा चौधरी, अंजू, मंजू रानी, कृष्णा, मुकेश, बबीता, राखी, उषा रानी, रेणू चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
टीकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उषा, सोमपाल, अरविंद, राज बाला ने दो, सुमन ने दो, इकबाल सिंह, हरिओम, धीरज, अन्नु उर्फ अंजू, कुलवीर, चरण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
खेकड़ा में अध्यक्ष पद के पांच नामांकन पत्र जमा
खेकड़ा। निवर्तमान चेयरपर्सन नीलम धामा समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा करने के लिए दोपहर बारह बजे तहसील में पहुंची और नामांकन फार्म के दो सेट जमा किए। डॉ. सुरेंद्र धामा ने नामांकन पत्र का एक सेट जमा किया। मोहल्ला अहिरान निवासी सविता यादव पत्नी वेद पाल यादव एवं संगीता धामा पत्नी रोहताश धामा ने भी समर्थकों के साथ तहसील में पहुंचकर नामांकनपत्र जमा किए। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार जसधीर सिंह, सीओ संजीव सुमन, थानाध्यक्ष एसपी सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।


नामांकन पत्र जमा करने से पहले शक्ति प्रदर्शन
बागपत। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करने से पहले समर्थकों के साथ शहर और गली मोहल्लों में शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन पत्र जमा करने वाले स्थल के आसपास समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई। अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने तहसील से पहले ही समर्थकों को रोककर प्रत्याशियों और प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति दी।

पुलिसकर्मियों से नोकझोंक
बागपत। तहसील के मुख्य गेट से प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों की प्रत्याशियों के समर्थकों से काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके अलावा नामांकन को लेकर भी कहासुनी हुई।



पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
बड़ौत। नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। पूरे दिन पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी और तहसील गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों को रोका गया। प्रत्याशी और उनके दो प्रस्तावक को ही नामांकन भवन परिसर में अंदर जाने की अनुमति दी । एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed