{"_id":"5a035ccc4f1c1b69678ba26d","slug":"131510169804-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमती पेड़ो के अवैध कटान में निलंबित कर्मचारी को बना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमती पेड़ो के अवैध कटान में निलंबित कर्मचारी को बना प्रभारी
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वर्ष 2010 और वर्ष 2016 में क्षेत्र में लगे कीमती पेड़ों के अवैध कटान में मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर्मचारी को सचल दल टीम का प्रभारी बनाने पर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने बुधवार को एसडीएम को शिकायत कर तत्काल प्रभाव से उक्त कर्मचारी को हटाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
एसडीएम को शिकायत कर क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ माह पहले पूर्वी यमन नहर स्थित वन कार्यालय पर तैनात उप वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल को क्षेत्र में अवैध कटान कराने के मामले मेें जांच के बाद लिप्त पाने पर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने वर्ष 2016 में हटाया था। इससे पहले भी वर्ष 2010 में मदन पाल को बिनौली वन क्षेत्र के कोहिनाबाद वन ब्लाक में कीमती पेड़ व भारी मात्र में अवैध कटान में जांच कर निलंबित किया, इसके बाद भी वन विभाग के अफसरों ने मदन पाल को वन विभाग की सचल टीम का प्रभारी बनाया।
उन्होंने कहा अब मदन पाल प्रभारी पद की आड़ में क्षेत्र में जमकर अवैध कटान करा रहे हैं। छपरौली कस्बे में आरा मशीन पर पैसे मांगने पर मदन पाल को वहां से भगाया था, लेकिन शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम से तत्काल प्रभाव से विभागीय अफसरों से वार्ता कर हटाने की मांग उठाई। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। वहीं वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा उनकी तैनाती से पहले और तैनाती के बाद कई बार अवैध कटान में मदन पाल को लिप्त पाने पर निलंबित किया था। फिलहाल मदन पाल उन्हें बिना सूचना दिएं क्षेत्र में चेकिंग कर रहे हैं। जो गलत है। मांग करने वालों मेें नरेंद्र, विनीत, रवि, बिल्लू, विकास, मनोज, राजेंद्र, प्रमोद, सुशील आदि रहे।