फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घायल गाय देख हिंदू संगठन में फूटा गुस्सा, हंगामा

घायल गाय देख हिंदू संगठन में फूटा गुस्सा, हंगामा

Mon, 25 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
घायल गाय देख हिंदू संगठन में फूटा गुस्सा, हंगामा
बागपत। शहर के मेरठ रोड पर घायल गाय को घूमता देखकर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा गोकशी करने के इरादे से हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक हुई। कोतवाली प्रभारी ने समझाकर हिंदू संगठन के सदस्यों को शांत किया।
विज्ञापन

बागपत-मेरठ रोड पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास एक कॉलोनी में रविवार को दोपहर के समय घायल अवस्था में गाय घूम रही थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था। घायल गाय को देखकर कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े विक्की चौधरी, सुदेशपाल, राकेश, सुनील, रणवीर, वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विकास चौहान, नरेंद्र और अर्जुन चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा गाय कटान करने का प्रयास किया है। किसी तरह उसकी जान बची है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से हिंदू संगठनों के सदस्यों से नोकझोंक हुई। बाद में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


लोग बोले, गोकशी नहीं हो रही बंद
बागपत। नाराज लोगों ने कहा गोवंश कटान जनपद में बंद नहीं हो रहा है। कई बार इसका खुलासा हो चुका है। पिछले दिनों यमुना खादर में गोकशी की गई । पुलिस को वहां से गाय के अवशेष बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed