फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 adolescent girls administered vaccine against cervical cancer.

Baghpat News: 13 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
13 adolescent girls administered vaccine against cervical cancer.
खेकड़ा। कस्बे की सीएचसी में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शिविर लगाया गया। वहां कस्बे से 13 किशोरियों को बुलाकर वैक्सीन लगाई और इसके प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल, एसडीएम मनीष यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन ने फीता काटकर किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 13 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई गई। इनमें पलक, कनिका, छवि, जीविका, आंकाक्षा, गुड्डी सहित 13 किशोरियों को वैक्सीन लगाने के बाद प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने से पहले रूपा, उषा, मीना, बिलकिस व प्रेरणा ने घर-घर अभिभावकों को जानकारी दी और वैक्सीन के प्रति जागरूक किया ताकि कैंसर जैसी बीमारी से बच सकें। उनकी सहमति के बाद ही वैक्सीन लगाई गई। बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और शत-प्रतिशत किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान रुपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed