फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों को सम्मानित किया

परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों को सम्मानित किया

Sun, 31 Mar 2019 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों को सम्मानित किया
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज, तवेला गढ़ी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य रूकम पाल यादव ने बताया कि कक्षा एक में वंशिका, कक्षा दो में विश्वास, रक्षित, कक्षा तीन में अनस, कक्षा चार में प्राची, कक्षा पांच शैली, कक्षा छह में तानिया, कक्षा सात में एलिस, कक्षा आठ में काजल, कक्षा नौ में दिशा, कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में कीर्ति, कला वर्ग में वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। बच्चों को कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक देवेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर, राजकुमार प्रधान, राजीव कुमार प्रधान, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, कमल जीत, सीमा देवी, मीना, आरजू, बालिस्टर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


सरस्वती ज्ञान मंदिर का परीक्षाफल घोषित
दोघट (बागपत)। सरस्वती ज्ञान मंदिर, आजमपुर मुलसम गांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा नर्सरी में मनु, कक्षा एक में सिमरन, कक्षा दो में आयुष, कक्षा तीन में वंशिका गोलियान, कक्षा चार में उदित श्योरान, कक्षा पांच में निमित गोलियान, कक्षा छह में ललित, कक्षा सात में मनु श्योरान, कक्षा आठ में आयुषी गोलियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें हरपाल सिंह, जयपाल सिंह, विकास शर्मा, विकास पांचाल, राधा किशन शर्मा, अनुज, अजय, प्रदीप, सुनील, विकास, गुंजन, सौरभ, अंकुर, प्रमोद, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन


दो अप्रैल को होगा प्रथम शिक्षा सत्र का शुभारंभ
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में दो अप्रैल को सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज के प्रथम शिक्षा सत्र का शुभारंभ होगा। प्रात: आठ बजे यज्ञ होगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा तोमर होंगी। यह जानकारी स्कूल प्रबंधक ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed