फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीतली में मत्स्य विभाग की जमीन पर गोवंशों को मिलेगा आसरा

मीतली में मत्स्य विभाग की जमीन पर गोवंशों को मिलेगा आसरा

Wed, 09 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मीतली में मत्स्य विभाग की जमीन पर गोवंशों को मिलेगा आसरा
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। गोवंशों को आसरा देने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने मीतली गांव मत्स्य पालन विभाग की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। यहां पर जिला स्तरीय गोवंश आश्रय केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी । तीन तहसील, छह ब्लॉक, तीन नगर पालिका, पांच नगर पंचायतों के अधिकारियों को डीएम ने कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। गोचर और चारागाह की जमीन का सीमांकन करने और उसे गोवंश आश्रय केंद्र के योग्य बनाएं जाएंगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने इसके लिए सभी अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। मंगलवार को खुद अफसरों के साथ मीतली गांव पहुंचे। यहां पर मत्स्य पालन विभाग की जमीन खाली पड़ी है। यहां पर सैकड़ों गायों को आसरा मिल सकता है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से वार्ता की जाएगी। बेकार पड़ी भूमि को उपयोग में लिया जाएगा। ग्राम प्रधान पति सतीश राणा से भी भूमि के संबंध में जानकारी ली। यहां पर जिला स्तरीय केंद्र खोला जाएगा। इसमें करीब दो हजार गोवंशों को आसरा दिया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीपीआरओ आलोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मनरेगा योजना से तैयार होंगे चरागाह स्थल
बागपत। गोवंश आश्रय स्थलों का चयन होने के बाद मनरेगा योजना से चरागाह स्थलों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ को आदेश दिए। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के लिए आवारा गोवंश परेशानी बनते जा रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने कदम उठाया है। सभी गांव, कस्बे और निकाय क्षेत्र में गोवंश आश्रय केंद्र खोले जाएंगे। सभी बीडीओ को इसके लिए आदेश दिए। मनरेगा योजना से चरागाह स्थलों को तैयार किया जाएगा। भूमि की खोजबीन की जा रही है। संबंधितों को इसके लिए आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुहारी गोशाला में मिले 90 गोवंश
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि लुहारी गांव में भी पंचायत की ओर से चल रही गोशाला को देखा। यहां पर 90 गाय, बछड़े और सांड़ खड़े मिले। अन्य पंचायतों में गोशालाएं संचालित हैं। इनमें आवारा गोवंशों को भिजवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed