{"_id":"5bf06e10bdec2269345645e7","slug":"121542483472-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा आज, 13 केंद्र और 14979 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा आज, 13 केंद्र और 14979 अभ्यर्थी
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां की। रविवार को 13 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 14979 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर तीनों एसडीएम ने अपने क्षेत्र में परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण किया।
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) जिले में 13 केंद्रों पर होगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के जिले में 14979 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। प्रथम पाली में प्राथमिक के लिए 9210 और द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक के लिए 5769 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहना निर्धारित है। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए कक्ष निरीक्षक, सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्त किए हैं। वहीं चार सचल चल भी नियुक्त किए। इनकी जिम्मेदारी केंद्रों तक पहुंचकर जांच करना रहेगा।
बड़ौत नगर में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज और वीर स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को सुबह दस बजे से लेकर साढे़ बारह बजे व तीन बजे से लेकर साय साढ़े पांच बजे तक दो पाली में परीक्षा होगी। शनिवार को एसडीएम आशीष कुमार ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात होने वाले शिक्षकों को प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री सहित अन्य ने प्रशिक्षण दिया। एसडीएम ने कहा किसी भी कीमत पर परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में 600, जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 1000 व वीर स्मारक इंटर कॉलेज में 500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर आज होगी टीईटी की परीक्षा
बागपत। डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय खेकड़ा, इंटरमीडिएट सरूरपुर, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज बागपत, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, विद्या मंदिर इंटर कॉल्ेज छपरौली, यमुना इंटर कॉलेज बागपत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी।
हजारों अभ्यर्थियों को झेलने पड़ेगी परेशानी
बागपत। हजारों की संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो दोनों परीक्षा में शामिल होंगे। उनके सामने परेशानी रहेगी की परीक्षा केंद्र अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित किया। जिस कारण समय पर पहुंचना अभ्यर्थियों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा।
कक्ष निरीक्षकों की ली बैठक
बागपत। यमुना इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा के संबंध में कक्ष निरीक्षकों की बैठक ली गई। उन्हें परीक्षा को पारदर्शिता से कराया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। समस्त शंकाओं का समाधान भी किया। केंद्र व्यवस्थापक जयपाल शर्मा, प्रथम पर्यवेक्षक माधव मुकंद, द्वितीय पर्यवेक्षक अंतरिक्ष, सतीश कुमार त्यागी, आनंद कुमार शर्मा सहित कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।