{"_id":"5afb39f54f1c1be4408b5874","slug":"121526413813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाएं युवा- डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाएं युवा- डॉ. सत्यपाल
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि युवा देश की शान है। उन्होंने कहा युवा भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करें।
मंगलवार को शाम के समय सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में सत्य युवा ब्रिगेड के प्रथम स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सत्य युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने एक साल में जो काम किया है, वे सराहनीय है। उन्होंने कहा ब्रिगेड के कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हेें पूरा कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा ने किसान और मजदूर का दर्द समझा। पिछले साल के सापेक्ष इस वर्ष गन्ना का अधिक भुगतान हुआ।
इस अवसर पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को हरसंभव मदद करने की बात कहीं और लोगों से भी उनका भरपूर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा की गाजियाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए । इसकी अध्यक्षता छपरौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ ने की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने की। इस अवसर पर सत्य युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष आदेश तोमर ने एक वर्ष में किए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदीप ठाकुर, सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह, विक्रम राणा, भास्कर दत्त शर्मा, करतार सिंह, अशोक, जितेंद्र, ब्रजपाल, धर्मपाल, राजपाल, कृष्णपाल, सचिन वत्स, सत्यवीर, मनोज कटारिया, प्रमोद, अरूण धामा उपस्थित रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विशाल माला से स्वागत किया। इसमें अनुज तोमर, सुमित, बसंत दांगी, राजीव उज्ज्वल, विनीत, गौरव तोमर, बसंत, विकास शर्मा, मोनू तोमर, सन्नी दांगी आदि उपस्थित रहे।
नौ प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बड़ौत। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर और वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम मेें क्षेत्र के नौ ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।