फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रठौड़ा में बच्ची की मौत, अंधेरे में गुजारी रात

रठौड़ा में बच्ची की मौत, अंधेरे में गुजारी रात

Tue, 15 May 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रठौड़ा में बच्ची की मौत, अंधेरे में गुजारी रात
बागपत/छपरौली। आंधी और बारिश के बीच जिले में कई जगह हादसे हुए। रठौड़ा गांव में दीवार के नीचे दब जाने से नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। बागपत, बड़ौत और दोघट में पेड़ गिर जाने से तीन लोग घायल हुए हैं। आंधी के चलते बिजली के खंभे टूट गए। जिले के अधिकतर हिस्सों में रातभर बिजली गुल रही। 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात क्षेत्र में बिजली की समस्या बनीं हुई है। सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से आवागमन बाधित हुआ। कई जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

रविवार की रात में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जिलेभर में नुकसान हुआ। रठौड़ा गांव निवासी योगेश की नौ वर्षीय बेटी अदिति कक्षा चार की छात्रा थी। रविवार की शाम वह घर के बाहर गली से गुजर रही थी। इसी दौरान आंधी और बारिश से एक मकान की पहली मंजिल पर बने बाथरूम की दीवार भर भराकर छात्रा के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में छात्रा दब गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और मलबे से छात्रा को बाहर निकाला। उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया । चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही छात्रा के शव को वापस घर ले गए। मां प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची की मौत से गांव में मातम छा गया। सोमवार को छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह बच्ची के घर पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कसबा निवासी हनीफ ने बताया कि उनका नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। परिवार के दो सदस्यों को मामूली चोट लगी है। पड़ोसी की दीवार भी गिर गई।
बड़ौत में बिजरौल रोड पर पेड टूटकर गिर गया। इसमें बाइक सवार मुजफ्फरनगर निवासी नदीम को मामूली चोट लगी है। उधर, आंधी में पेड़ और खंभे टूटकर गिर गए। रविवार की रात से ही जिले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बागपत शहर की आपूर्ति सोमवार सुबह आठ बजे सुचारु हो सकी। अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा और बागपत शहर की बिजली आपूर्ति किसी तरह सुचारु कराई, लेकिन देहात क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को दिन में भी आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण रविवार की रात में आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम और लीची उत्पादकों को लगा झटका
चांदीनगर। आंधी से आम और लीची को फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। रटौल क्षेत्र में पकने के लिए तैयार आम की फसल टूटकर गिर गई, जिससे किसान मायूस हो गए।
आम उत्पादक किसान सफिया, ओमबीर, बबलू, बब्बू, सलीम, सुखबीर चौधरी, इस्लाम, शाकिर, याकूब, नीर हसन, अब्दुल सलाम, खलील ने बताया कि आम की फसल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आम टूटकर गिर गया है। सोमवार को सुबह ही किसान बागों में पहुंचे। कच्चे आमों को एकत्र कराने का काम किया गया। लीची उत्पादकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

आपूर्ति बाधित, उद्योग धंधे ठप 1 अग्रवाल मंडी टटीरी। रविवार की रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को भी दिनभर बिजली नियमित नहीं हो सकी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक देवेंद्र, नितिन, सचिन का कहना है कि उद्योग धंधे ठप रहे। विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति नियमित कराने की मांग रखी।


किसानों को मिले मुआवजा
बागपत। रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने बताया कि कार्यालय पर बैठक हुई। आम उत्पादक किसानों को हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग रखी गई। सरकार को किसानों की क्षति पूर्ति करनी चाहिए। योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, शौकत, उस्मान, कंवर पाल, राजबीर, सतेंद्र कुमार, कपिल कुमार, विक्रम पांचाल मौजूद रहे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed