फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊन मिल ने बंद किए क्रय केंद्र, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

ऊन मिल ने बंद किए क्रय केंद्र, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ऊन मिल ने बंद किए क्रय केंद्र, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
बागपत। शामली जिले की ऊन चीनी मिल ने रमाला क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर तौल बंद कर दिया है। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है। डीसीओ ने चीनी मिल के अध्याशी, महाप्रबंधक और गन्ना प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल को गन्ना सप्लाई के लिए नांगला द्वितीय, बोढ़ा द्वितीय, तुगाना प्रथम, तुगाना द्वितीय, हेवा मीरपुर प्रथम , लूंब प्रथम, लूंब द्वितीय, टांडा प्रथम और हेवा मीरपुर द्वितीय क्रय केंद्र आवंटित किए थे। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन इससे पहले ही चीनी मिल ने अपने क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि किसानों ने मामले की शिकायत डीएम से की । डीएम ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया। किसानों की समस्या को देखकर चीनी मिल के अध्याशी जीएस खैरा, महाप्रबंधक गन्ना अनिल अहलावत और गन्ना प्रबंधक धर्मेंद्र राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए छपरौली थाने में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताय तीनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पूरे गन्ने की पेराई तक चलेंगी चीनी मिल
बागपत। रमाला ही नहीं बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी गन्ना खड़ा है। डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना रहेगा, चीनी मिल पेराई करेगी। किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed