{"_id":"5aea11ba4f1c1b6e098b798d","slug":"121525289402-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 58 पुलिस कर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से 58 पुलिस कर्मियों का तबादला
Updated Thu, 03 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पहले ही पुलिस कर्मियों का टोटा झेल रहे बागपत जिले को जोर का झटका लगा है। डीजीपी ने जनपद से 58 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है। ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था चरमरा सकती है। अमर उजाला पहले ही जनपद में पुलिस कर्मियों के टोटे की खबर को प्रकाशित कर चुका है।
उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशों पर बागपत में तीन साल की अवधि तक के 58 पुलिस कांस्टेबलों का तबादला कर दिया गया है। 58 कांस्टेबल में से 52 कांस्टेबल का मुरादाबाद रेंज, पांच का आगरा व एक का बरेली रेंज के लिए तबादला किया है। जिला पहले पुलिस कर्मियों का टोटा झेल रहा है। जिले में 766 सिपाही तैनात थे। अब 58 सिपाहियों का तबादला ओर कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में 708 सिपाही ही रह गए हैं। अमर उजाला ने दो मई के अंक में जिले में पुलिस कर्मियों के टोटे की खबर प्रकाशित की । ऐसी स्थिति में जनपद में तैनात 144 महिला पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि कांस्टेबल का तबादला डीजीपी के निर्देशों पर हुआ है। ये सभी कांस्टेबल तीन साल से जिले में तैनात थे। सिपाहियों के लिए शासन से मांग की गई है।