{"_id":"5ae8bd884f1c1ba0098b779c","slug":"121525202312-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल और कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मना
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन एवं रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की उसके किसानों एवं मजदूरों पर निर्भर होती है। मजदूरों का विकास कार्यों के निर्माण में अहम रोल होता है। इस अवसर पर हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शिखा, द्वितीय साक्षी एवं तृतीय देव को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मेें प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कविता के माध्यम से बच्चों ने कहा कि बाल मजदूरी का क्रम जारी है, इस पर रोक लगनी चाहिए। मेधावियों को सम्मानित किया गया। माउंट लिटरा स्कूल मेें श्रमिक दिवस पर चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन एवं मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल के कर्मचारियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र गौड़, उमेश शर्मा, विक्की, रॉबिन, विकास, अजय, आशुतोष, हिमांशी, सचिन, नाजिम, स्वाति, शबाना, विशेष का योगदान रहा। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में डायरेक्टर पुनीत कुमार, प्रबंधक सत्यपाल, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने बाल मजदूरी के खिलाफ एक स्वर मेें आवाज उठाने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने स्कूल परिसर से गांव के मुख्य मार्गों में बाल मजदूरी के विरोध में रैली भी निकाली।
मजदूर दिवस मनाया
दोघट (बागपत)। चौगामा क्लब दाहा के तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मास्टर देवेंद्र राणा ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाई जाए। उन्हें भी बीमा और स्वास्थ्य का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने मजदूरों के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर धीरज राणा, भीष्म राणा, आसिफ, रविंद्र, आवेश, डॉ. अयूब, जगदीश, नरेंद्र राणा, ओमपाल, सतेंद्र, कृष्णपाल आदि रहे।