फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास से मनी

बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास से मनी

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब की जयंती  हर्षोल्लास से मनी
बागपत। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की शनिवार जयंती जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान के कार्यालय पर डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया । मुख्य वक्ता रामपाल नेहरा एडवोकेट ने बाबा साहेब के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें नगराध्यक्ष जय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल, नगर महामंत्री प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, राजेश खुराना, महेश आर्य, सचिन शर्मा, अनिल चौहान, लोकेंद्र सिंह, मनीष गर्ग, निशांत वत्स, रोहताश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, रामकिशन, रजत, बबलेश वशिष्ठ, राजीव कुमार, अनिल उपाध्याय, रोहित कुमार, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, श्यामलाल, महामंत्री डॉ. शकील अहमद, रामपाल पंवार, राजीव प्रधान, तेजपाल, संजय, गिरीराज, सुरेश, प्रवीण, नौशाद आदि रहे। अंबेडकर सेवा समिति ने भी बाबा साहेब की जयंती मनाई। इसमें समिति की चेयरमैन रीना सहरावत, सचिव महावीर मेहरा, संजय सिंह एडवोकेट, जोगेंद्र एडवोकेट, राज कुमार, पप्पू राणा, प्रियंका, सूरज, मुकेश, ईश्वर सिंह, सलोनी, राजवीर, खेमचंद, रेखा, मीनू, अरविंद, प्रेम सिंह, जीतू आदि रहे। शहर के पुराना कस्बा स्थित वाल्मीकि मंदिर में अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति महासंघ ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। इसमें नौरोज सिंह, दिलीप सिंह रंगा, शीतल प्रसाद वाल्मीकि, अनिल सौदाई, संजय, आजाद, श्याम सिंह, किशोरी लाल, धर्मवीर सिंह, सुदेश कुमार, मास्टर हरवीर सिंह, हरिराम, जय सिंह, वीर सिंह, भूपेंद्र चौहान, प्रमोद कुमार, हरिकिशन आदि रहे। झूंड़पुर गांव में डॉ. कृष्णपाल देशवाल के आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें कालू, ओमपाल, कृष्ण, नत्थु, अरविंद शर्मा आदि रहे। निरपुड़ा, पुसार, गांगनौली, पलड़ी, मुलसम गांव में भी आंबेडकर जयंती मनाई। दाहा गांव में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में मनाई आंबेडकर जयंती, प्रतियोगिताएं हुई
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें निबंधन, भाषण ओर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जयपाल शर्मा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में वाजिद प्रथम, नेहा द्वितीय और आदेश तृतीय रही। निबंध में शिवानी प्रथम, तैय्यबा द्वितीय और नदीम तृतीय रहा। भाषण में हबीब राजा प्रथम, प्रियांश द्वितीय और अदिबा तृतीय रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें आनंद कुमार शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह, सितारा बेगम, अनुपमा चौहान, स्वाति कश्यप, आरती आदि रहे।
नौरोजपुर गुर्जर गांव में स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें मनोज कुमार, सतीश कुमार, रामकुमार शर्मा, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा, मैरिस, सलोनी, खुशी, दीपक मौजूद रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में बाबा साहेब की जयंती मनाई। इसमें मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, राकेश शर्मा, अजयवीर सिंह, अमित, राजेश, सुरेंद्र, विक्रम सिंह, संजय पीटीआई, विकास, अनुराधा, शैलेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, कुशल चंद आदि रहे।



सरकारी विभागों में आंबेडकर जयंती मनाई
बागपत। सरकारी विभागों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर बाल्यावस्था से ही बहुत परिश्रमी रहे। भारत में तीन पुस्तक सबसे प्रमुख हैं महाभारत, रामायण और संविधान। हमें इन पुस्तकों के बताए गए मार्ग पर ही चलना चाहिए। इसमें ओसी अजय कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद आदि रहे। सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, विकास भवन, सभी ब्लॉक कार्यालय में जयंती मनाई गई। वन विभाग ने जयंती मना कर स्टाफ ने पौधरोपण किया। इसमें वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार आदि रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में जयंती मनाई गई। इस दौरान बीएसए योगराज सिंह ने संबोधन किया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने दफ्तर में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला क्रीड़ा कार्यालय में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी, धीरज पाल, ऋतिका सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed