{"_id":"5aba9cb94f1c1b094a8b79a5","slug":"121522179257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोपुरा में फूंका विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोपुरा में फूंका विधायक का पुतला
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के प्रति लोगों के बीच नाराजगी का सिलसिला जारी है। बोपुरा गांव में किसानों ने रालोद के निष्कासित छपरौली विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा विधायक को क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे।
बोपुरा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए। उन्होंने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के खिलाफ नारेबाजी कर उनके प्रतीक पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा सहेंद्र सिंह छपरौली क्षेत्र की जनता के वोट से विधायक बने थे। जो उन्होंने किया इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा चौधरी अजित सिंह ने उन्हें पार्टी से निकाल कर सही कदम उठाया है। किसानों ने कहा कि विधायक को क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे। इसमें प्रधान साहिन, कल्लू खलीफा, इंतजार, आसिफ, मोहम्मद यासीन आदि रहे।
वहीं नगर पंचायत दोघट में हरबीर सिंह एडवोकेट ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि विधायक सहेंद्र सिंह रमाला व्यक्तिगत व वैचारिक रूप से कभी भी रालोद की साथ नहीं रहे। रालोद हाईकमान ने उन्हें टिकट देने का जो फैसला लिया था, वह गलत था। रालोद आम कार्यकर्ता को टिकट देते तो ऐसी नौबत नहीं आती।