{"_id":"5aa97a204f1c1bc1758b57f8","slug":"121521056288-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसाना रोड़ के लोगों का ठेकेदार के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसाना रोड़ के लोगों का ठेकेदार के खिलाफ हंगामा
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना रोड निर्माण में क्षेत्र की कई कॉलोनी के लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाकर ठेकेदार के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने कहा कुछ दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए ठेकेदार ने रोड की चौड़ाई कम कर दी, जबकि एक साइड में इसे बढ़ाया। जेई मुरलीधर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज लोग नहीं माने। उन्होंनेे कहा यदि सही कार्य नहीं हुआ तो डीएम से मुलाकात करेंगे।
नगर पालिका सिसाना रोड का निर्माण करा रही है। लोगों का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई कम कर दी। कॉलोनी के लोगों और दुकानदारों ने इसका विरोध किया। पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ठेकेदार पर आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि एक समान कार्य नहीं हुआ तो इसके विरोध में एसडीएम और डीएम को अवगत कराया जाएगा। निर्माण सही प्रकार से कराने की मांग की जाएगी। हंगामे की सूचना पर नगर पालिका के जेई मुरलीधर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवगत कराया कि कोई भी पक्षपात नहीं किया है। केवल पाइप लाइन के कारण जगह छोड़ी गई है। किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं बेबुनियाद है। हंगामा करने वालों में राजू चौहान, उमेश जैन, सोनू, ब्रिजेश, पवन, पंकज, सोनू, अनंतराम आदि रहे।