फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पौधरोपण के लिए नहीं मिली ग्राम समाज की भूमि

पौधरोपण के लिए नहीं मिली ग्राम समाज की भूमि

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए नहीं मिली ग्राम समाज की भूमि
बागपत। निर्माण हिंडन अभियान के तहत हिंडन किनारे पौधरोपण के लिए ग्राम समाज की जमीन नहीं मिली है। नदी क्षेत्र में बागपत-खेकड़ा तहसील क्षेत्र में जमीन नहीं दर्शाई गई, जबकि बड़ौत तहसील क्षेत्र में 2.90 हेक्टर भूमि होना बताया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभियान चलाया है। पौधरोपण से लेकर, तालाबों की खुदाई, रासायनिक तत्वों का नदी में प्रवाह को बंद सहित विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। अभियान के चलते मंडलायुक्त ने बागपत, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर से नदी क्षेत्र में पडने वाली ग्राम समाज की भूमि के आंकड़े मांगे थे, जिस पर पौधरोपण हो सके। बागपत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में हिंडन नदी के पास ग्राम समाज की कोई भी भूमि उपलब्ध नहीं है, जबकि बड़ौत तहसील क्षेत्र के पांच ग्राम सभाओं में 2.90 हेक्टेयर भूमि है। मंडलायुक्त ने डीएम को दोबारा से पत्र जारी कर बताया कि यह जानकारी संग्रहीत करने में त्रुटि हुई है। जमीन केवल पौधरोपण के उद्देश्य के लिए मांगी गई है। बहुत कम गांव में ऐसी भूमि का उपलब्ध होना बताया गया है, जो रोपण के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed