फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अघोषित विद्युत कटौती छात्रों पर पड़ रही है भारी

अघोषित विद्युत कटौती छात्रों पर पड़ रही है भारी

Thu, 18 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती छात्रों पर पड़ रही है भारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के शाम के समय की जा रही अघोषित विद्युत कटौती यूपी और सीबीएसई की तैयारी कर रहे छात्रों पर भारी पड़ रही है। शाम होते ही कई-कई बिजली गुल रहती है, इस कारण छात्र परीक्षा की सही ढंग से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने शेड्यूल बदलकर सहीं ढंग से सप्लाई सुचारु कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

फरवरी माह में यूपी बोर्ड और मार्च माह से सीबीएसई की परीक्षा संचालित होनी तय हुई है। इसको लेकर छात्रों ने अपनी तैयारी ओर तेज कर दी है, लेकिन विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही छात्रों की तैयारी में बाधा पैदा कर रही है। छात्र सागर, छोटू, शेखर, अंकित, अभि ने कहा सुबह से लेकर शाम तक स्कूल टाइम में व्यस्त रहते हैं, इसके बाद कोचिंग में जाना पड़ता है। बताया कि शाम के समय करीबन सात बजे खाना खाने के बाद जब पढ़ाई शुरू करते है तो बिजली गुल हो जाती है, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार निगम के अफसरों से शेडयूल बदलवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, बिजली कटौती से गृहणियों को भी परिवार के लोगों को खाना परोसने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा और एसपी टांक ने कहा शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed