{"_id":"5a551b7b4f1c1b09788b778c","slug":"121515527035-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
बिनौली (बागपत)।
एम जे एम पब्लिक स्कूल जिवाना गुलियान में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमे स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक वेदपाल सिंह व प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा और मुख्य अतिथि छात्र नेता आदित्य सोलंकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान संजय सिंह बिनौली ने माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर व दो सो मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी।जिसमें 100 मीटर दौड़ में बालक जूनियर वर्ग में विश्वास प्रथम, प्रिंस द्वितीय, सोहेल तृतीय रहे। जूनियर में विक्रांत प्रथम, विशाल द्वितीय तथा रौनक तृतीय रहे। सीनियर में अक्षय प्रथम, सूरज द्वितीय तथा हर्ष शर्मा तृतीय रहे। बालिकाओं में सबजूनियर में शगुन प्रथम, मान्या द्वितीय तथ पलक तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में वर्तिका प्रथम, निकेता द्वितीय तथा आयुषी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्गमें सब जूनियर में विश्वास प्रथम तथा भारत व मनजीत संयुक्त रूप से द्वितीय रहे, जबकि प्रिंस तृतीय रहा। जूनियर में विक्रांत प्रथम, विशाल द्वितीय, ऋतिक तृतीय रहे। सीनियरमें अक्षय प्रथम, सूरज द्वितीय तथा हर्ष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सब जूनियर में शगुन प्रथम, विभा द्वितीय तथा अविका तृतीय रहे। जूनियर में निकिता प्रथम, वर्तिका द्वितीय, ईशा तृतीय रहे। इस अवसर पर सन्नी मंगलेश, प्रशांत, सोनिया, नागेन्द्र, सुषमा, वासू, निकेता, दीपिका, निक्की आदि का सहयोग रहा। दीक्षा चौधरी