{"_id":"5a4549744f1c1bcf6d8b6afd","slug":"121514490228-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों के कार्यो को जल्द पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों के कार्यो को जल्द पूरा करें
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने ओडीएफ गांवों और 20 मॉडल स्कूलों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीपीआरओ और एडीओ पंचायत को कार्रवाई में प्रगति लगाने के लिए निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में एडीओ पंचायत और सहायक विकास अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह और डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया जिले में ओडीएफ गांव के शौचालयों की सूची को ऑन लाइन अप लोड करना है। 23 राजस्व गांव के सचिवों ने इस पर कार्रवाई नहीं की। जल्द सूची अप लोड करने के निर्देश दिए है। प्रिया साफ्टवेयर पर वार्षिक पुस्तिका को बंद नहीं किया। अनुपालन आख्या विभाग को दर्ज नहीं की। मॉडल स्कूल के बारे में समीक्षा की । इसमें कार्य अधूरा मिला। मात्र 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने कार्य के लिए सूची उपलब्ध कराई। इसमें बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, विद्युतीकरण, शौचालय, पार्क की व्यवस्था की मांग की। सीडीओ ने जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवगत कराया कि जो भी शौचालय बनाए हैं उन पर यूनिक कोड डाला जाएगा, जीओ टेगिंग होगी। ताकि शौचालयों की गणना करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं किया तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी।