{"_id":"5a035ccf4f1c1bc8678ba277","slug":"121510169807-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने नोटबंदी की बरसी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने नोटबंदी की बरसी मनाई
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को कांग्रेसियों ने नोट बंदी का एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना सोचे समझे जल्दबाजी व हड़बड़ी के साथ यह बेहद गलत कदम उठाकर जनता को परेशान करने का काम किया था। अभी तक लोगों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। देश की अर्थ व्यवस्था बंटाधार हो गई है। नोटबंदी के दौरान नगदी प्राप्त करने के लिए लाइन में खडे़ सैकड़ों लोगों की मौत हुई, शादियां रुकी और टूटी, बीमार लोग इलाज न होने पर मारे गए। लघु उद्योग धंधे ठप हो गए। बाजार से ग्राहक गायब हो गया। इससे देश का विकास ठप हो गया। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, सेवाराम, मुकेश उपाध्याय, श्योबीर, रामपाल, ओंकार दत्त, हरिकिशन, मंगल सैन, जग पाल, सईद, सद्दाम, समर पाल, अरविंद कुमार आदि रहे।