{"_id":"59fa20c54f1c1bcf538ba429","slug":"121509564613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम को चपत लगा रहे मीटर रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम को चपत लगा रहे मीटर रीडर
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मीटर रीडर मीटर रीडिंग के नाम पर विद्युत निगम को हर महीने कितना नुकसान पहुंचा रहे है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मीटर विभाग केे अफसरों को प्रतिदिन दर्जनों शिकायतें मीटर खराब होने और नो डिस्पल मीटर की शिकायत मिल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है। बुधवार को मामले की जांच कराने की मांग को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत कर उपभोक्ता रवि चौहान, गौरव मलिक, मोहित, हरेंद्र, सुधीर आदि ने बताया कि नगर में मीटर रीडिंग के नाम पर हर महीने मीटर रीडर निगम को लाखों की चपत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा मीटर रीडर मीटर की रीडिंग के दौरान उपभोक्ताओं से मिलीभगत कर बाहर से हायर किएं युवकों को बुलाकर उपभोक्ताओं के मीटर शट करने के अलावा नो डिस्पल और खराब भी करा रहे हैं। पिछले कई महीनों से क्षेत्र में यह सिलसिला चल रहा है।
उन्होंने बताया करीबन दो-तीन साल पहले टाऊन में तैनात जेई अरशद अली ने कई मीटर रीडरों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में ग़डबड़ी को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अभी भी यह खेल चल रहा है, लेकिन निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में मीटर विभाग के अधिकारियों ने कहा उन्हें प्रतिदिन मीटर खराब, मीटर चोरी होने, नो डिस्पल मीटर आदि की दर्जनों शिकायतें मिल रही है। जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा गोपनीय जांच चल रही है। जांच में दोषी मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। निगम के अफसरों से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।