फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे 10 घंटे जाम, भूख हड़ताल करेगा रालोद

हाईवे 10 घंटे जाम, भूख हड़ताल करेगा रालोद

Fri, 08 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाईवे 10 घंटे जाम, भूख हड़ताल करेगा रालोद
हाईवे 10 घंटे जाम, भूख हड़ताल करेगा रालोद
विज्ञापन

बागपत। बदहाल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर करीब दस घंटे तक जाम के हालात रहे। स्कूली वाहन फंस गए और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिले में मौजूद प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्वीकार किया कि सड़कें खराब हैं। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने भूख हड़ताल का एलान किया। पूर्व सैनिक का धरना भी जारी रहा।
शुक्रवार को अल सुबह तीन बजे से ही हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह छह बजे वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई। करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। स्कूली बस, एंबुलेंस और अन्य वाहन भी फंस गए। जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल इस दौरान जिले में ही थी। शुक्रवार को करीब 10 घंटे जाम रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शहर के राष्ट्रवंदना चौक और बड़ौत में सराय मार्ग से रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले। जाम में फंसे बच्चों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खुद प्रभारी मंत्री ने ऋणमोचन समारोह में स्वीकार किया कि सड़कें खराब हैं, जल्द ही हाईवे का निर्माण शुरू कराएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 24 सितंबर तक हाईवे गड्ढा मुक्त नहीं हुआ तो 25 सितंबर से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल की जाएगी। रालोद जनता से जुड़े इस मुद्दे में अपनी ताकत झोंक देगा। उनके साथ नगराध्यक्ष भूरू सभासद, रामनिवास, अमित, कंवरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेंपो पलटा, तीन घायल
बागपत। गड्ढ़ों की वजह से कलक्ट्रेट के निकट हाईवे पर टेंपो पलट गया। इसमें तीन यात्री घायल हो गए। टेंपो में सवार गौरीपुर निवासी राजबीरी, राजेंद्र और सोनू बागपत चोटित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने क्या कहा
बागपत। बड़ौत निवासी सलीम का कहना है कि सरकार को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराना चाहिए। सिसाना निवासी आरिफ का कहना है कि कई गांवों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सरूरपुर कलां के सुभाष नैन ने कहा कि युवा किसान क्लब आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed