{"_id":"6605e0e684ba8939960ca8b7","slug":"12-including-rld-sp-bsp-candidates-bought-forms-no-one-filed-nomination-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-111390-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रालोद, सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत 12 ने फार्म खरीदे, नामांकन किसी ने नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रालोद, सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत 12 ने फार्म खरीदे, नामांकन किसी ने नहीं किया
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन रालोद, सपा, बसपा प्रत्याशियों समेत 12 ने फार्म खरीदे, मगर किसी ने नामांकन नहीं किया। वहीं नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरे के सहारे कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन रालोद से डाॅ. राजकुमार सांगवान, सपा से मनोज चौधरी व जनमेजय त्यागी, बसपा के लिए प्रवीण बंसल के साथ ही उनकी पत्नी अंजू बंसल व सुबोध बंसल ने निर्दलीय, बहुजन मुक्ति पार्टी से सोहनबीर, समाज सेवा पार्टी से इस्तेकार अली के अलावा रामकुमार, सत्यप्रकाश, सुभाष कश्यप, सुभाष के लिए नामांकन फार्म खरीदे गए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन 12 नामांकन फार्म लेकर गए हैं, हालांकि एक भी नामांकन नहीं किया गया।
हाईवे वनवे व कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद करने से लोग परेशान
कलक्ट्रेट में नामांकन के कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे को सिसाना गांव के पास से वन-वे कर दिया गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सिसाना के पास इस कारण हादसा होने से राजू, बिरम समेत चार लोग घायल हो गए। हालांकि वह कोई कार्रवाई किए बिना चले गए। इसके अलावा कलक्ट्रेट का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया। जिससे लोगों को दूसरे गेट से अंदर जाने के लिए काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से हुई निगरानी
कलक्ट्रेट में नामांकन को लेकर बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। हर किसी को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के सहारे निगरानी की गई। मुख्य द्वार से केवल नामांकन पत्र लेने व जमा करने आने वालों को निकलने दिया जा रहा है। इसके लिए पहले चेकिंग की जा रही है।
व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज पाटिल बागपत पहुंचे
बागपत। लोकसभा चुनाव में व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज के पाटिल बृहस्पतिवार को बागपत पहुंच गए है। व्यय अनुरीक्षण निर्वाचन संबंधित कोई भी सूचना व्यय प्रेक्षक के मोबाइल नं 8869001187 पर की जा सकती है। यतेंद्र सिंह लेखा अधिकारी को लाइजनिंग अधिकारी (मोबाइल नंबर 7235003744) नियुक्त किया गया है।
वहीं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रिटिंग प्रेस मुद्रकों व प्रकाशकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रकाशकों और मुद्रकों को पोस्टर, पैंफलेट पर प्रकाशक के नाम-पता का स्पष्ट का उल्लेख करने और व्यय की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना नहीं देने वाले प्रिटिंग प्रेस संचालकों की प्रेस का लाइसेंस जब्त कर अर्थदंड लगाया जाएगा। संवाद