फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 complaints of burning straw in the district, four complaints confirmed

जिले में पराली जलाने की 12 शिकायतें मिलीं, चार शिकायतों की हुई पुष्टि

Thu, 26 Nov 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 complaints of burning straw in the district, four complaints confirmed
जिले में पराली जलाने की 12 शिकायतें मिलीं, चार शिकायतों की हुई पुष्टि
विज्ञापन

दो किसानों से वसूला गया जुर्माना दो किसानों को नोटिस जारी
बागपत। शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी कृषि विभाग को जिले में पराली जलाने की 12 शिकायतें मिली हैं। जांच के दौरान चार शिकायतों की पुष्टि हुई है। इनमें से दो से ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है, जबकि अन्य दो के खिलाफ जुर्माना जमा करने का नोटिस जारी किया।
शासन और प्रशासन ने बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए पराली न जलाने के निर्देश जारी किए थे। जिला स्तर पर कृषि विभाग की ओर से किसानों को पराली जलाने के बजाए मल्चर पर डि-कंपोजर से निस्तारण करने के लिए जागरूक किया था। जिला कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में पराली जलाने की 12 शिकायतें मिली थी। तहसील की ओर से जांच के दौरान चार शिकायतों की पुष्टि हुई थी। इनमें दौझा, डौला, रंछाड व बेगमाबाद गढ़ी में पराली जलाने की पुष्टि हुई थी। पराली जलाने की पुष्टि होने पर किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए। इनमें से दौझा और डौला गांव के किसानों से ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है, जबकि रंछाड और बेगमाबाद गढ़ी के दोनों किसानों को जुर्माना जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नि:शुल्क बांटे जा चुके दस हजार डी - कंपोजर
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में पराली के निस्तारण के लिए दस हजार डी - कंपोजर का वितरण किया जा चुका है और समितियों के माध्यम से पत्ती निस्तारण के लिए मल्चर की व्यवस्था कराई है। जिले में 109 स्थानों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से किसानों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एम - पोर्टल से किया जागरूक
बागपत। कृषि विभाग की ओर से धान की पराली , गन्ने की पत्ती न जलाने, धान की पराली और गन्ने की पत्ती के निस्तारण के बारे में एम-पोर्टल के माध्यम से जागरूक किया है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एम - पोर्टल के माध्यम से जिले के एक लाख से अधिक किसानों को जागरूक किसानों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed