{"_id":"5cd9bc3dbdec2207215a40a0","slug":"11557773373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के विरोध में रंछाड़ के लोग सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के विरोध में रंछाड़ के लोग सड़कों पर उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध मेें रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन किया और बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी। बाद में बड़े स्तर पर विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गए।
सोमवार को समाजसेवी रविंद्र हट्टी के नेतृत्व मेें ग्रामीण गांव स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर बिजलीघर की तालाबंदी कर दी। उनका कहना था कि शासन से नगरीय व देहात क्षेत्र में 20 से 24 घंटे सप्लाई देने के आदेश हैं, लेकिन किसानों को 8 से 10 घंटे ही सप्लाई किस्तों में दी जा रही है। इससे किसानों की फसल सूखने की कगार पर है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि गांव में जेई कभी-कभार ही आते हैं, इस कारण किसानों व आम उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बाद में सभी आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। प्रभारी अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर का कहना था कि जल्द ही क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई दी जाएगी। इस अवसर पर संजीव, अशोक, सुधीर, आनंद, राज कुमार, राजीव, बिजेंद्र, अमित आदि रहे।