फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले से तीसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना

जिले से तीसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना

Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिले से तीसरे चरण के मतदान के लिए फोर्स रवाना
बागपत।
विज्ञापन

जिले से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 321 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। बदायूं जनपद के लिए पुलिस फोर्स रवाना हो गई है। पुलिस लाइन में ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 23 अप्रैल को मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण मेें होने वाले मदान में जिले से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। बदायूं जिले में 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के लिए जिले से 321 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। जनपद से 41 दरोगा, 52 मुख्य आरक्षी व 228 आरक्षी चुनाव कराने के लिए जाएंगे। एएससी रण विजय सिंह ने बताया कि बदायूं के लिए पुलिस फोर्स रवाना हो गई है। पुलिस लाइन में ब्रीफिंग कर पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि बदायूं में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद चौथे चरण के लिए हरदोई पुलिस रवाना होगी। पांचवें चरण में बाराबंकी, छठे चरण में आंबेडकर नगर और सातवें चरण में मऊ पुलिस फोर्स भेजी जाएगी। इसके अलावा जिले से होमगार्डों की भी ड्यूटी चुनाव में लगाई। चुनाव में रवाना हुए पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने परखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था
बागपत। खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में स्ट्रांग रूम का एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि सुरक्षा में कोई चूक हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी है। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूमों की निगरानी की जा रही है। छह स्ट्रांग रूमों में ईवीएम मशीने रखी है। एएसपी रण विजय सिंह रात्रि में प्रति दिन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेेने जाते हैं। वहीं सीओ खेकड़ा को फोर्स पर निगाह रखने के निर्र्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि 23 मई को मतगणना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed