{"_id":"5c928b08bdec2275a46a012c","slug":"11553107720-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हैंड़ी पर बीडीओ थाने में देंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हैंड़ी पर बीडीओ थाने में देंगे ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। होली को देखकर जिले में तैनात सभी बीडीओ थाने में ड्यूटी करते हुए नजर आएंगे। ग्राम पंचायत अधिकारियों से गांव की सूचनाएं एकत्र करेंगे। थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्क रहेंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल इसके लिए निर्देशित किया है।
जिलेभर में बृहस्पतिवार को दुल्हैंड़ी मनाई जाएगी। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर सतर्क हैं। डीएम पवन कुमार ने अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी। संवेदनशील गांव और क्षेत्रों का चयन कर वहां पर सहायक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए, जो पुलिस के साथ निरीक्षण करेंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जिले में तैनात सभी बीडीओ की तैनाती थानों में लगाई है। वहां बैठकर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों से सूचनाएं एकत्र करेंगे। वहीं सभी थानाध्यक्षों से समन्वय स्थापित करेंगे। यदि निरीक्षण के दौरान कोई बीडीओ अनुपस्थित मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ सहायक मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिए है, जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है, पुलिस के साथ समन्वय स्थापित होने वाली छुटपुट घटनाओं को रोकने का कार्य करेंगे। जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों को भी मुख्यालय पर रुकने के लिए निर्देशित किया।