{"_id":"5c44cbc8bdec22271f3415f2","slug":"11548012488-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाना गांव में हुए विकास कार्यो की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाना गांव में हुए विकास कार्यो की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली ब्लॉक के सिलाना गांव में हुए विकास कार्यों की जांच होगी। इसके लिए डीडीओ हुब लाल ने छपरौली बीडीओ को नोटिस जारी कर गांव में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद स्थलीय निरीक्षण होगा।
सिलाना गांव में विकास कार्यों में अनियमितता भर्ती गई है। इसकी शिकायत गांव के रोबिन मलिक ने डीएम से शिकायत की। इसके बाद डीडीओ हुब लाल और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया। डीएम के आदेश पर डीडीओ हुब लाल ने जांच शुरू कर दी। प्रथम चरण की जांच में उन्होंने बीडीओ से नोटिस भेजकर गांव में विकास कार्यों के अभिलेख मांगे हैं। निर्देशित किया 15 दिन में सभी कागजात कार्यालय में उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की सूची, उनसे संबंधित पत्रावलियों, स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत निर्मित शौचालयों की सूची एवं मनरेगा से हुए कार्यों के अभिलेख दिए जाएंगे। स्टेनो रवि कुमार को उपलब्ध कराएंगे। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि अभिलेखों का अध्ययन करने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।