{"_id":"5bc78cfbbdec2269c10f87ac","slug":"11539804411-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे ग्रामीण
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। केंद्र सरकार के रवैये से नाराज धनौरा गांव के किसानों ने गांव के बाहर बोर्ड लगा दिया है कि बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। गांव में अगर घुसे तो जान-माल एवं वाहन की स्वयं रक्षा करें। ग्रामीणों ने एलान किया है कि भाजपा का विरोध करेंगे, क्योंकि भाजपा ने किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया था, इस वजह से वह भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देंगे।
बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहले सभा की। दिल्ली में किसानों के प्रवेश नहीं होने देने पर नाराजगी जाहिर की गई। किसानों का कहना था कि सरकार मुद्दों से देश का ध्यान भटका रही है। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। किसान की समस्याओं को सुनने के बजाए सरकार उन्हें दिल्ली में नहीं घुसने देती, इसी कारण किसान अब धनौरा में भी भाजपा वालों को नहीं घुसने देंगे। सभा के बाद किसान गांव के बाहर पहुंचे और यहां पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया। बोर्ड पर लिखा था कि बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान-माल व वाहन की स्वयं रक्षा करें। किसान एकता धनौरा की ओर से यह बोर्ड लगाया गया है। किसानों से एकता का आह्वान भी किया गया। साल 2019 में सरकार को जवाब दिया जाएगा। इस दौरान तेजपाल सिंह, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, वेदपाल सिंह, भूपेंद्र,, नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, काला सिंह, राजीव कुमार, अर्जुन, लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विक्की, हरपाल, रणवीर, नरेंद्र, राजेंद्र मौजूद रहे।