{"_id":"5b60be664f1c1ba61f8b6378","slug":"11533066854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली से दरकावदा मार्ग की सड़क बारिश के बाद टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली से दरकावदा मार्ग की सड़क बारिश के बाद टूटी
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली से दरकावदा मार्ग की सड़क बारिश के चलते टूट गई, इस कारण वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अफसर इससे बेखबर हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सड़क जल्द ही ठीक न कराए जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
बिनौली से दरकावदा फजलपुर सुंदरनगर जाने वाली सड़क बिनौली से निकलते ही बारिश के चलते जमींदोज हो गई है। सड़क इतनी गहरी बैठ गई है कि आने जाने वाले वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात्रि में तीव्र गति से आने जाने वाले वाहन चालक सड़क में बने गड्ढे में गिर जाते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग इससे बेखबर है और अफसर कुम्भकर्णी नींद सोए हैं। शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि दो दिन के भीतर सड़क ठीक नहीं हुई तो वे मजबूर होकर आंदोलन छेड़ेंगे। चेतावनी देने वालों में प्रधान बॉबी पंडित, बिजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार, प्रमोद, बिट्टू, नीरज राजपूत, संजय कुमार, सलीम खान, यूसुफ, महबूब आदि शामिल है।