फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   100-150 खंभे टूटे, पांच बिजली घरों की विद्युत सप्लाई प्रभावित

100-150 खंभे टूटे, पांच बिजली घरों की विद्युत सप्लाई प्रभावित

Sun, 03 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
100-150 खंभे टूटे, पांच बिजली घरों की विद्युत सप्लाई प्रभावित
बागपत। धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पेड़ टूटे और बिजली के खंभे भी। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और गांव कस्बे अंधकार में डूब गए। कुछ जगह विद्युत व्यवस्था दुरुस्त हो गई, कुछ जगह अभी तक सप्लाई नहीं हुई है। यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर आंधी से वाहनों का जाम लग गया। धीरे-धीरे लोग अपने गणतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे हलकी हवा चलनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते हवा की गति तेज हो गई। समूचे क्षेत्र को धूल भरी आंधी ने अपने चपेट में ले लिया। सड़कों पर वाहनों में ब्रेक लग गए। लोग घरों की ओर दौड़ते हुए नजर आए। आंधी से जिले के कई मार्गों पर पेड़ टूट गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। इससे वाहन स्वामियों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रास्तों पर आवाजाही सुचारु कराई। जिले में विभिन्न स्थानों पर 100-150 बिजली के खंभे टूट गए। इससे जिले के सैकड़ों गांव अंधकार में डूब गए। खंभे टूटने से दर्जनों गांव अभी ऐसे है जहां पर बिजली नहीं पहुंची है। बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर लोग बिजलीघर के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने बताया कि पिलाना, सिंघावली अहीर, पुरा महादेव, कमाला बिजलीघर से जुड़े गांवों में 24 घंटे बिजली प्रभावित हुई है, क्योंकि इन क्षेत्रों में आंधी का ज्यादा असर रहा है। क्षेत्र में 100-150 बिजली के खंभे भी टूट गए हैं। इसके अलावा संतनगर गांव में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे भी करीब 10-12 गांव की बिजली रविवार की शाम तक सप्लाई की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आंधी से जनपद में विद्युत निगम को करीब 50-60 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी में यह बरते सावधानी
- खराब मौसम में वाहन न चलाएं और यात्रा न करें।
- ऐसी स्थिति में वाहन को सुरक्षित जगह पार्क कर लें।
- पेड़, विद्युत खंभे, होर्डिंग वाली जगह शरण न लें।
- कच्चे, जर्जर मकान वाले सुरक्षित स्थान तलाश लें।
- बच्चों को ऐसे मौसम में घर से न निकलने दें।
- घर से बाहर गए लोग सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
- घर के बिजली के उपकरण तुरंत बंद कर दें।
- अप्रिय घटना पर 100 नंबर, प्रशासन को सूचना दें।
- टॉर्च, कुल्हाड़ी, मोमबत्ती, फस्र्ट एड जरूर रखें।
- अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, हिम्मत रखें।
- अपने आसपास के लोगों को हौसला दें, धैर्य रखें।

चौगामा में आंधी का कहर, कई मकान भरभराकर गिरे
दाहा/दोघट/छपरौली/चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/रमाला। आंधी जिले के अधिकांश क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली की समस्या रही है। पेड़ टूट गए, इससे रास्ते अवरुद्ध होने की सूचनाएं हैं। चौगामा क्षेत्र में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
चौगामा क्षेत्र में शुक्रवार को शाम के समय अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। खड़े पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। बिजली के खंभे टूट गए। तवेला गढ़ी में देवेंद्र प्रधान के आम के बाग में लगभग 60 पेड़ आंधी से उखड़ गए हैं। तवेला गढ़ी के देवेंद्र ने उद्यान विभाग के अधिकारियों, डीएम, सीएम को फैक्स भेजकर नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। दाहा से लेकर भड़ल तक बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पेड़ टूट कर गिर गए। इससे पूरी रात मार्ग जाम रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ों को हटवाया। आंधी के कारण झूंडपुर में दो मकान गिर गए। इससे हरीश चंद पुत्र किशन चंद मकान के मलबे में दबकर घायल हो गया। गांव में छप्पर में बंधे पशुओं के ऊपर पड़ोसी सुनील पुत्र सुखपाल के मकान की दीवार गिर गई। इससे किसान के पशु भी चोटिल हो गए। मिलाना गांव में भोपाल पुत्र हुकम सिंह का पुराना मकान गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। इनके बराबर में ही इस्लाम पुत्र काले का ट्रैक्टर दीवार के नीचे दब गया। मांगे गडरिया का मकान गिर गया। आंधी में सूजती में कृष्णपाल का मुर्गी फार्म ध्वस्त हो गया। सरोरा गांव में जूनियर हाईस्कूल के भवन पर पेड़ टूटकर गिर गया। आंधी के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। 24 घंटे बाद भी सप्लाई सुचारु नहीं हुई। विद्युत निगम के कर्मचारियों की टीम शनिवार को टूटे खंभे ठीक करने में लगी रही। आंधी से आम की फसल को अधिक नुकसान है। इसके अलावा अमीनगर सराय, चांदीनगर, दाहा, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आंधी के कारण 10 से 15 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही।


पांच क्विंटल के करीब झड़ गए आम
चांदीनगर। पट्टी क्षेत्र रटौल गांव में आंधी के कारण आम के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से भारी मात्रा में आम झड़ गए है। बागान मालिक मुंतजिर, सुखबीर चौधरी, बाबू खा, सलीम, ओमवीर, बब्बू, नीटू, नस्सर ने बताया कि आंधी के कारण पांच क्विंटल से ज्यादा आम झड़ गए है। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed