{"_id":"5b0322ee4f1c1be9408b6f67","slug":"11526932206-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का श्रद्धाजंलि
Updated Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा राजीव गांधी ने हमेशा देश की उन्नति के लिए कार्य किया। उन्हें बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष वकील अहमद के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इसमें जिला कोषाध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था और कंप्यूटर क्रांति लाए। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शक्ति सिंह एडवोकेट ने कहा कि पंचायतराज कानून स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। इसमें नगराध्यक्ष दीपक शर्मा, अनिल उपाध्याय, यूनुस चौधरी, सरफराज एडवोकेट, नईम खान, असलम अहमद, अजय फौजी, पंडित अमर सिंह, दीपांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन