{"_id":"5ae382c04f1c1b042e8b5bea","slug":"11524859584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसान विरोधी- गजेंद्र मुन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसान विरोधी- गजेंद्र मुन्ना
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा न तो किसानों को बकाया गन्ना भुगतान मिल पा रहा है और न ही उन्हेें सही ढंग से सिंचाई के लिए बिजली। उन्होने कहा बिजली दरों मेें वृद्धि कर प्रदेश सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर शुक्रवार को रालोद की बैठक हुई। इसमें रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों पर नाराजगी जताई। इसमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के वेस्ट यूपी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि अब जनता सरकार से आजिज आ चुकी है। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद ने किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी है। पूर्व विधायक अजय तोमर ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। युवा रालोद नेता प्रमेंद्र तोमर और मोहित मुखिया ने युवाओं से रालोद को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कर्नल ब्रह्म पाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने मिल प्रशासन से सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी कर खेतों मेें गन्ना रहने तक मिल चालू करने की मांग उठाई। बैठक मेें चार जून को बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें राजू तोमर सिरसली, सतेंद्र मलिक, राम कुमार चेयरमैन, हरपाल सिंह, विक्रम आर्य, अभिषेक तोमर, प्रियवत राणा, सुदेश राणा, मनोज तोमर, शरद तोमर, बलजोर सिंह, संजय पंवार, पंकज तोमर, प्रशांत तोमर, मोहित तोमर, मित्रमुनि, अक्षय मलिक, सुरेश मलिक आदि शामिल रहे।