{"_id":"5a89d74c4f1c1b387b8b7425","slug":"11518982988-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझो अपनी और बच्चों की जान की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझो अपनी और बच्चों की जान की कीमत
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बाइक सवार अपनी और बच्चों की जान खतरे में डालकर सफर करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वाहनों पर कई-कई बच्चों को बैठाकर बाइक दौड़ाई जा रही है। बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाना और बच्चों को आगे बैठाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में बाइक सवारों को अपनी और बच्चों की जान की कीमत समझनी होगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिनभर ऐसे दुपहिया वाहन गुजरते हैं, जब चालक बगैर हेलमेट पहने होते हैं। इससे भी ज्यादा खतरा यह है कि कई-कई बच्चों को बाइक पर बैठाया जा रहा है। इससे हादसे का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। चालक खुद हेलमेट नहीं लगाते और बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए न तो चश्मे का प्रयोग करते हैं और न ही उन्हें हेलमेट पहनाते हैं। कई नजारे ऐेसे दिखे, जिनमें बाइक सवार पूरे परिवार को ही अपनी बाइक पर लेकर चलते हैं। कई ऐसे हैं, जो दो-दो बच्चों को चालक से आगे बाइक की तेल की टंकी तक पर बैठाकर गुजरते हैं। यह बेहद खतरनाक है। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से हादसे का खतरा रहता है। कासिमपुर खेड़ी गांव में एक बच्चे की हादसे में मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग संभलने के लिए तैयार नहीं है।
दस माह में किए 1654 चालान
बागपत। एआरटीओ आरपी मिश्रा बताते हैं कि पिछले साल अप्रैल माह से हेलमेट डे मनाया जा रहा है। अब तक प्रत्येक बुधवार को करीब 10 माह में 1654 चालान किए हैं। ऐसे भी सैकड़ों बाइक सवार हैं, जिन्हें हेलमेट मौके से ही खरीदवाए गए। वह कहते हैं कि अभियान में और अधिक तेजी लाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।