{"_id":"5a83418d4f1c1b28428b52a4","slug":"11518551437-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीआरसी ने खोला शिक्षक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीआरसी ने खोला शिक्षक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा बीआरसी में तैनात एबीआरसी सुधीर वशिष्ठ और राजीव धामा ने शिक्षक संघ के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कुछ शिक्षक नेता अनियमितताएं बरत रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बीएसए योगराज सिंह से मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है।
पिछले दिनों शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बीएसए को शिकायत कर दो एबीआरसी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की । एबीआरसी सुधीर वशिष्ठ ने बताया कि शिक्षक संघ का अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में फर्जी हस्ताक्षर करने को लेकर अनावश्यक रूप से दबाव बनाता है। गलत बातों को मानने से इंकार करने पर झूठी शिकायत करते हैं। संघ के कुछ पदाधिकारी एनपीआरसी के पदों पर नियम विरुद्ध तैनात किए गए हैं। प्रशिक्षण में सहयोगी अध्यापकों न भेजने के लिए दबाव डालते हैं। उक्त अध्यक्ष पूर्व में भी जालसाजी के कार्यों को अंजाम देता रहा है। उन्होंने बीएसए से आरोपी के खिलाफ मान हानि का मुकदमा दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि जो शिकायत की गई उसकी जांच कराने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नियम विरुद्ध रखे एनपीआरसी को हटाने की मांग
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल कुमार आत्रेय ने बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा न्याय पंचायत समन्वयक शासनादेश के तहत पात्रता नहीं रखते हैं। इसके लिए पंचायत का वरिष्ठ शिक्षक या उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया एनपीआरसी खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय की हस्ताक्षरित मोहर का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिक्षक संघ का पदाधिकारी बताकर विभाग के कार्यों एवं दायित्वों के विपरीत कार्य में संलग्न रहते है। ऐसे एनपीआरसी को हटाया जाए।