{"_id":"5a78b1cd4f1c1b87268b8627","slug":"11517859277-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव पलड़ी में लगे है गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव पलड़ी में लगे है गंदगी के ढेर
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलड़ी में नहीं हो रही नियमित सफाई
दोघट। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण गंदगी के ढेर लगे हैं और यहां बीमारी फैलने की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई माह से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस कारण गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। नालियों में कीड़े चल रहे हैं। इतनी गंदगी में यहां बीमारियां बढ़ सकती हैं। कई बार उच्चाधिकारियों को भी इस मामले में अवगत कराया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गांव में सफाई नहीं कराई गई तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। चेतावनी देने वालों में यामीन खां, शिवकुमार, सुभाष चंद गुप्ता, सोनू शर्मा, पटेल, रामवीर, प्रवीन आदि शामिल रहे।