फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्र निगरानी होगी ड्रोन से

शहरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्र निगरानी होगी ड्रोन से

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में  परीक्षा केंद्र निगरानी होगी ड्रोन से
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाएगी। उन्होंने कहा शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्र की निगरानी ड्रोन से भी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्रों के प्रवेश द्वार और परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरों की फुटेज सीडी में सुरक्षित कर रखवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगेगा और 24 घंटे संचालित रहेगा। इसका फोकस प्रश्नपत्र रखी गई अलमारी पर रहेगा। छह फरवरी से दो पाली में परीक्षा प्रारंभ होगी और सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रखे। जो अध्यापक ड्यूटी पर नही पहुंचता है तो उसका वेतन रोका जाए। उन्होंने कहा यदि किसी परीक्षा केंद्र परिसर में नकल की शिकायत मिली तो उस केंद्र को आगामी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया परीक्षा कक्ष नें सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। एएसपी अजय कुमार ने कहा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, खेकड़ा आशीष कुमार, डीआईओएस पीके मिश्रा, बीएसए योगराज सिंह, और सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed